{"_id":"654695519aea1702cb0f8db5","slug":"bike-driver-dies-after-falling-into-a-pit-in-a-dug-road-banda-news-c-212-1-sknp1006-4140-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खोदी गई सड़क में हुए गड्ढे में गिरकर बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खोदी गई सड़क में हुए गड्ढे में गिरकर बाइक चालक की मौत
Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। खराब सड़क को लेकर इलाकाई लोगों मेंं भी रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार के बैग से शराब के पौवे भी मिले हैं, आशंका है कि वह नशे में भी रहा होगा।
कमासिन थाना क्षेत्र के खटान गांव निवासी करनजीत वर्मा (25) शुक्रवार को दोपहर अपनी बाइक से घर से कमासिन किसी काम से निकला था। गांव के पास किटहाई मोड़ पर खोदी गई सड़क में हुए गड्ढे में गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जीजा संदीप ने बताया करनजीत लखनऊ में रहकर सरिया प्लांट में काम करता था। शुक्रवार को सुबह वह लखनऊ से गांव आया था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अविववाहित था। पिता झल्लू वर्मा गांव में रहते हैं। मां शकुंतला है। हादसे के संबंध में कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बाइक चालक शराब के नशे में था। उसके बैग से देसी शराब के दो पौवे भी मिले हैं। नशे की हालत में उसकी गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
इलाकाई लोगों ने बताया कि सड़क करीब दो माह से खराब पड़ी है। पाइप डालने के बाद कोई काम नहीं किया गया। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब बजट आएगा, तब पैचवर्क कराया जाएगा। रोजाना कोई न कोई गिरकर चुटहिल हो रहा है।