{"_id":"61ba37c659521713c5544d1d","slug":"bike-collides-with-bus-driver-dies-mother-in-law-injured-banda-news-knp6697525173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बस से टकराई, चालक की मौत, सास-साली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बस से टकराई, चालक की मौत, सास-साली घायल
विज्ञापन
Bike collides with bus, driver dies, mother-in-law injured
- फोटो : BANDA
अतर्रा। चित्रकूट में हो रहे हिंदू महाकुंभ में जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर बाइक चला रहे किसान की मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस न रोकने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर जाम खत्म कराया और घायलों को अपने वाहन से सीएचसी भेजा। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव का जीतू (24) बुधवार को दोपहर छिबांव गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था। बाइक पर उसकी सास मोहनिया (50) व साली सोना (25) भी थी। नेशनल हाईवे पर नंदना नगनेधी गांव के पास बांदा से चित्रकूट जा रही निजी बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जीतू की वहीं मौत हो गई। सास और साली घायल हो गई। चालक बस लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने शव के पास हाईवे ठप कर दिया।
थाना इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाकर जाम खत्म कराया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जीतू की शादी 2016 में छिबांव गांव में मीना के साथ हुई थी। वह खेती किसानी करता था।