{"_id":"61d9ce6ff0d63a2af3257cc9","slug":"bike-collides-with-angle-elder-brother-dies-younger-injured-banda-news-knp674292788","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एंगल से टकराई, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक एंगल से टकराई, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। रिसौरा व पनगरा गांव के बीच चार पहिया वाहन को साइड देने में एक बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के एंगल से टकरा गई। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, छोटा घायल है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी मंगल यादव (32) पुत्र अमर सिंह अपने छोटे भाई सुमित कुमार (26) के साथ शनिवार शाम बाइक से दिवलीपुरवा (नरैनी) जा रहे थे। रिसौरा-पनगरा गांव के बीच सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को साइड देने में इनकी बाइक सड़क से नीचे उतरकर गीली मिट्टी में फिसल गई। इसके बाद बाइक वन विभाग की ओर से लगाई गई तारबाड़ी के लोहे के एंगल में टकरा गई।
इस हादसे में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने मंगल यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल छोटे भाई को सीएचसी में भर्ती करा इलाज किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों को फोन पर जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।