{"_id":"65fc87e07a6b1e1f54001106","slug":"bike-collides-on-highway-couple-injured-banda-news-c-215-1-sknp1043-105797-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हाईवे पर टकराईं बाइक, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हाईवे पर टकराईं बाइक, दंपती घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी के पास आमने-सामने से बाइकें टकरा गईं। इसमें बाइक में सवार दंपती और उनका दो साल का पुत्र घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा अन्य सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के जमहिली निवासी लवकुश (32), पत्नी शकुंतला व पुत्र हार्दिक (2) बाइक से घरेलू कार्य से मुख्यालय आए थे। गुरुवार की सुबह वह वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भौंरी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कौबरा निवासी बाइक सवार राजेश सिंह (23) से टक्कर हो गई। जिसके चलते सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार राजेश व लवकुश ने हेलमेट पहना था।
राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल निवासी जितेंद्र (24) व शिवशंकर (26) बाइक से पहाड़ी कस्बा आ रहे थे। जैसे ही वह प्रसिद्धपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने सड़क पार कर रही महिला को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार जितेंद्र ने हेलमेट पहना था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।