{"_id":"64becc73e316ac25690c2574","slug":"bike-collided-with-tractor-one-dead-the-other-serious-banda-news-c-212-1-bnd1001-784-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
बांदा। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार मौसेरे भाइयों की बाइक कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
फतेहपुर जिले के कुर्रा कनक घनश्याम का डेरा निवासी ज्ञान सिंह (24) मौसेरे भाई करहिया गांव निवासी संजय (24) के साथ रिश्तेदारी में पैलानी गांव गया था। वहां से दोनों बाइक से सोमवार की सुबह पांच बजे लौट रहे थे। चिल्ला बाईपास के पास आगे जा रही कार को ओवरटेक करने में बाइक सवार सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गए। इससे बाइक चालक ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पीछे बैठा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया। चचेरे भाई रामसिया ने बताया कि ज्ञान सूरत में रहकर कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। चार महीने पहले गांव आया था। अविवाहित व तीन भाइयों में बड़ा था। पिता ननकवा भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि कार को ओवरटेक करने में हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।