फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike collided with divider due to nap, old woman died, two injured

Banda: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराई, वृद्धा की मौत और दो घायल

Tue, 04 Jul 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 04 Jul 2023 12:00 AM IST
सार

प्रभारी थानाध्यक्ष राजनारायण नायक ने बताया कि झपकी आने से हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Bike collided with divider due to nap, old woman died, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बांदा जिले में गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को सुबह बाइक से दर्शन करने चित्रकूट गए एक ही परिवार के तीन लोग सडक़ हादसे में घायल हो गए। इनमें बाइक सवार वृद्धा ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। फतेहपुर जिले के कोर्रा कनक गांव निवासी अशोक तिवारी (48) अपनी मां कृष्णा देवी (75) व बहन ऊषा देवी (45) के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को सुबह पांच बजे के करीब चित्रकूट गए थे।

विज्ञापन

वहां गुरु पूजा के बाद वह वापस बाइक से लौट रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब अचानक अशोक तिवारी को झपकी आ गई। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन पुत्र हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष राजनारायण नायक ने बताया कि झपकी आने से हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed