फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bihar laborer dies of diarrhea, 12 recruited

Banda News: डायरिया से बिहार के मजदूर ने तोड़ा दम, 12 भर्ती

Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bihar laborer dies of diarrhea, 12 recruited
बांदा। बारिश के सीजन में उमस भरी गर्मी में डायरिया भी जोर पकड़े है। गुरुवार को डायरिया से पीड़ित बिहार के मजदूर ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 12 लोगों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले के अमलोरी गांव निवासी सोनू (28) खुरहंड गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में काम करता था। वह ठेकेदार अरमान के साथ बिहार से आया था। ठेकेदार अरमान ने बताया कि गुरुवार को सुबह उसको पेट दर्द और उल्टी-दस्त होने से हालत बिगड़ गई। उसे लेकर वह जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने उसे डायरिया बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है। पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। अविवाहित था। तीन माह पहले वह बांदा के खुरहंड गांव आया था। पिता लल्लन प्रसाद मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गुरुवार को लामा गांव निवासी रानी (50), तुलसीनगर निवासी दीक्षा (24), खाईंपार निवासी रुक्कू (1), अतरहट गांव निवासी संस्कार (9), मोहन पुरवा निवासी देवकुमारी (32), गायत्रीनगर निवासी मोहित (6), बबेरू निवासी रामदास (65), जरैली कोठी निवासी लाडली (8), जारी गांव निवासी संतुल (45), अतर्रा निवासी साधना (1), जमालपुर गांव निवासी शुभम (26), कंचनपुरवा की रामा (35), सर्वोदय नगर निवासी कमल (32) आदि को बुखार और डायरिया के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान का कहना है कि खाली पेट न रहे। पानी पीते रहे। उमस में पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी की कमी होने से भी डायरिया होता है। भोजन सही मात्रा में लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed