{"_id":"68a21caf4a125b54f00ea238","slug":"bhola-and-manorama-got-first-place-in-cross-country-race-banda-news-c-212-1-sknp1027-131794-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: क्रॉस कंट्री दाैड़ में भोला और मनोरमा को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: क्रॉस कंट्री दाैड़ में भोला और मनोरमा को पहला स्थान
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।-संवाद
बांदा। खेल विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन किया। बालिका वर्ग में मनोरमा और बालक वर्ग में भोलाराम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कृषि विश्वविद्यालय चौराहा (मवई) में उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ किया।
बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के भोलाराम ने प्रथम, आरएस इंटर कॉलेज के लवकुश ने द्वितीय, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के सुनील यादव ने तृतीय, मोहित ने चतुर्थ, गोवर्धनपुर प्राइमरी स्कूल के कैलाश ने पांचवा, स्टेडिम के उदभान ने छठवां स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा मनोरमा को प्रथम, आर्यकन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ममता को द्वितीय, यूपीएस नारायन की छात्रा कोमल को तृतीय, स्टेडियम की चंदा को चौथा, नगर पालिका इंटर कॉलेज की खुशी बानो को पांचवा, आर्यकन्या की गुड़िया को छठवां स्थान मिला।
विज्ञापन
बालक वर्ग में 46 और बालिका वर्ग में 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक फरजाना, क्रिकेट प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह, वाॅलीबाॅल प्रशिक्षक अभिषेक कुमार, फुटबाल प्रशिक्षक अमित कुमार आदि रहे।
मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी शशि भूषण ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल ने आभार जताया।