फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bhagat Singh Inquilab won with Shera's hat-trick of sixes.

Banda News: शेरा के छक्कों की हैट्रिक से जीती भगत सिंह इंकलाब

Tue, 19 Nov 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh Inquilab won with Shera's hat-trick of sixes.
बांदा। रायफल क्लब मैदान में चल रही क्रांति वीर क्रिकेट मेगा टी-10 टूर्नामेंट में मंगलवार को सुपर सिक्स के दो मैच हुए। पहले मैच में शेरा की छक्कों की हैट्रिक से भगत सिंह की टीम विजेता बनी। वहीं दूसरे मैच में आशुतोष राणा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रामप्रसाद बिस्मिल ने मैच जीत लिया। शेरा व आशुतोष राणा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रथम मैच अशफाक उल्लाह खां लीजेंड व भगतसिंह इंकलाब के बीच खेला गया। भगतसिंह इंकलाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अशफाक उल्लाह खां लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर के खेल में आठ विकेट के नुकसान 80 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भगत सिंह इंकलाब ने इस मैच को 6.4 ओवर में छह विकेट से जीत लिया। भगत सिंह इंकलाब के बल्लेबाज शेरा ने तबाड़तोड़ 21 बॉल में 57 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अशफाक उल्लाह खां टीम से बल्लेबाज अंशुल यादव ने 18 गेंद में 25 रन बनाए। भगत सिंह टीम के गेंदबाज आकाश राज ने दो ओवर में तीन रन देकर दो विकेट लिए। वहीं अंशु गुप्ता ने भी तीन विकेट लिए।अशफाक उल्लाह खां की तरफ से गेंदबाज ऋषभ तिवारी ने 1.4 ओवर में 34 रन खर्च कर दो विकेट लिए। दूसरा मैच राजगुरु स्ट्राइकर्स व रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश के बीच खेला गया।
विज्ञापन

रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। राजगुरु स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश ने आशुतोष राणा की 20 बॉल में 39 रनों की बल्लेबाची की बदौलत इस मैच को दो ओवर पहले जीत लिया। कमेटी ने मैन आफ द मैच शेरा व आशुतोष राणा को अवार्ड सौंपा। कमेंटेटरी अबरार फारुकी व एसबी सिंह ने की। अंपायर दुर्गेश भदौरिया,रोहित सिंह, शालू हैदर व स्कोरर अनिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed