फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bets on BSP MLAs

मौजूदा विधायकों पर ही दांव आजमाएगी बसपा

Sat, 27 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 27 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bets on BSP MLAs

बांदा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के

विज्ञापन
प्रत्याशियाें के चयन में बसपा सबसे आगे है। पार्टी ने चित्रकूटधाम मंडल की 10 सीटों में आधी से ज्यादा पर प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं।

अगले महीने तक नामों की घोषणा हो सकती है। सूत्रों की माने तो बसपा इस मंडल में अपने मौजूदा विधायकों पर फिर दांव आजमाएगी।

बसपा ने पिछले साल ही प्रत्याशियों के चयन की कवायद शुरू कर दी थी। अन्य दलों में प्रत्याशियों के चयन का काम बेहद सुस्त है।

सूत्र बताते हैं कि बसपा ने बांदा की सभी चार सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं। बांदा सदर में मधुसूदन कुशवाहा प्रत्याशी होंगे। तिंदवारी में जगदीश प्रजापति और नरैनी में मौजूदा विधायक व पार्टी के कोआर्डिनेटर गयाचरण दिनकर चुनाव लड़ेंगे।

बबेरू सीट पर बसपा यहां से तीन बार विधायक रहे कम्युनिस्ट नेता स्वर्गीय देव कुमार यादव की पुत्रवधू किरन यादव को चुनाव लड़ाएगी। किरन के पति आनंद यादव का पिछले साल आकस्मिक निधन हो गया था। वह भी बसपा नेता थे।

चित्रकूट जिले में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान पटेल की प्रत्याशिता लगभग तय है। इसी जिले की कर्वी सीट से जगदीश प्रसाद गौतम को टिकट मिल सकता है।

महोबा सदर मेें फिलहाल किसी नाम की चर्चा नहीं है। अलबत्ता चरखारी सीट पर पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया द्वारा टिकट मांगे जाने की चर्चा है।

हमीरपुर में पहले संजय दीक्षित को प्रत्याशी बनाने के संकेत थे लेकिन बाद मेें जितेंद्र मिश्रा का नाम भी चल रहा है।

राठ सीट पर पूर्व विधायक अनिल अहिरवार बसपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि इस मामले में बसपा का कोई भी पदाधिकारी या नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed