फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beneficiary books of Samajwadi Pension Scheme thrown in junk

समाजवादी पेंशन योजना की लाभार्थी बुकें कबाड़ में फेंकी

Mon, 28 Dec 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Beneficiary books of Samajwadi Pension Scheme thrown in junk
Beneficiary books of Samajwadi Pension Scheme thrown in junk - फोटो : BANDA
बांदा। समाजवादी पेंशन योजना की सैकड़ों लाभार्थी बुकें नगर पालिका परिसर के कबाड़ अड्डे में लावारिस पड़ी मिलीं। इसे लेकर अब आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा अपने विरोधी सभासदों पर इसका ठीकरा फोड़ा है। साथ ही कहा है कि जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को परिसर में पड़े नगर पालिका के कूड़ा-कबाड़ के साथ बड़ी संख्या में समाजवादी पेंशन योजना की पासबुकें भी पड़ी मिलीं। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो भी प्रिंट है। मीडिया के कैमरों में यह पासबुकें कैद होने पर नगर पालिका कर्मियों ने आनन-फानन उन्हें वहां से हटा दिया।
विज्ञापन

उधर, इस बाबत अध्यक्ष मोहन साहू का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद यह योजना बंद हो जाने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने इन पासबुकों को बोरी में भरवाकर कबाड़ में डलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विरोधी सभासदों ने एक कांग्रेस नेता से मिलकर साजिश के तहत यह बुकें कबाड़ में फिंकवा दीं। उन्होंने संबंधित लिपिक को चेतावनी दी है। ईओ को जांच कराने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट आने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed