फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bendaghat bridge will be repaired before the new year

Banda News: नए साल से पहले बेंदाघाट पुल हो जाएगा दुरुस्त

Wed, 08 Nov 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bendaghat bridge will be repaired before the new year
बांदा। नए वर्ष से पहले बेंदाघाट के पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने पुल मरम्मत को लेकर दिसंबर तक उसे ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है। एक महीने से ज्यादा समय से मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। बेंदाघाट पुल के मरम्मतीकरण की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। दिसंबर तक गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि बेंदाघाट पुल के मरम्मत कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह अभियंता को उपलब्ध कराई जाए। एनएचएआई के अधिकारी प्रगति में तेजी लाने के लिए कैंप लगाकर ड्यूटी करें। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त न की जाएगी। एडीएम राजेश कुमार, परिवहन अधिकारी शंकर सिंह, एसडीएम सदर व बबेरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed