फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Belt and kick punches between two groups on minor issue

Banda News: मामूली बात पर दो गुटों में चले बेल्ट और लात घूंसे

Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Belt and kick punches between two groups on minor issue
बांदा। रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार की रात दो गुटों में बाइक में बैठने को लेकर विवाद हो गया। युवकों ने दूसरे गुट के युवकों को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना में चार युवक घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। देर से पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल के वीडियो खोज रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब मोहल्ले के पांच युवक देर रात गणेश प्रतिमा स्थापित कर स्टेशन के बाहर चाय पीने आए थे। यहां छावनी मोहल्ले के छह युवक पहले से खड़े थे। छाबीतालाब मोहल्ले का एक युवक छावनी मोहल्ले के एक युवक की बाइक में बैठकर चाय पीने लगा। इस पर छावनी मोहल्ले के युवकों ने एतराज जताया। इसी बात काे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। छावनी मोहल्ले के युवकों ने दूसरे गुट के लड़कों को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इससे स्टेशन के बाहर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मार खा रहे युवकों ने दुकानों में घुसकर खुद को बचाने का प्रयास किया। इस पर दुकानदारों को भी युवकों ने पीटा। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। जबकि उनके अन्य साथियों को मामूली चोटें आई हैं। बलखंडी नाका चौकी पुलिस और डायल 112 कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। हमलावरों के भागने के बाद 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed