फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bekabu vahan ki takker se bike chalak ki maut

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sun, 06 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
bekabu vahan ki takker se bike chalak ki maut
बांदा। अज्ञात बेकाबू वाहन की टक्कर से शनिवार की रात बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वह भतीजे के जन्मदिन निमंत्रण से घर लौट रहा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी और बेटा गंवाने से माता-पिता बेसुध हैं। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद कुशवाहा का पुत्र प्रेमबाबू (30) शनिवार की रात बाइक पर अकेले नरैनी से घर लौट रहा था। पड़मई गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। बाइक की डिजिटल नंबर प्लेट के जरिए मृतक प्रेमबाबू का पता खोजा और रात को ही पीआरवी जवानों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। प्रेमबाबू के भाई राजेश कुशवाहा ने बताया कि प्रेमबाबू नरैनी स्थित अपनी ससुराल साले के बेटे के जन्मदिन निमंत्रण में गया था। वापस आते समय हादसा हो गया। वह मजदूरी करके परिवार पाल रहा था। तीन साल पहले ही उसकी कामना के साथ शादी हुई थी। एक डेढ़ वर्षीय और एक छह माह का बच्चा है। घर खर्च में पिता का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed