फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bekabu truck ne rauda maut

बेकाबू ट्रकों ने वृद्ध और युवक को रौंदा

Tue, 01 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
bekabu truck ne rauda maut
नरैनी/अतर्रा। सड़क हादसों में वृद्ध और युवक की मंगलवार को मौत हो गई। दोनों की जिंदगी तेज रफ्तार ट्रकों ने छीनी। वृद्ध सड़क पार करते समय और युवक बहन की ससुराल जाने के लिए वाहन के इंतजार में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव का बुद्धराम प्रजापति (80) मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे शौच के बाद सड़क पार कर रहा था। तभी नरैनी की तरफ से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाग रहे ट्रक का स्कार्पियो सवारों ने कुछ दूर पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। करतल चौकी पुलिस की घेराबंदी पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। चौकी प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के गंगेही तालाब निवासी श्यामलाल (30) सोमवार की शाम बस स्टैंड में वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से कुचल दिया। घटनास्थल में ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ अन्य तीन लोग भी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई रामलाल ने बताया कि श्यामलाल खेतीबाड़ी करता था। उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांजी, भतीजी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
श्यामलाल की मौत के साथ दो घरों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। श्यामलाल को अपनी भांजी रोशनी की शादी में चीकट का सामान लेकर बेला पुरवा (ओरन) जाना था। सोमवार को मंडप की रस्म थी, लेकिन हादसे में मौत की खबर पर खुशियां मातम में बदल गईं। बहन बाबू समेत पूरा परिवार शादी की रस्में छोड़ कर पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में शामिल रहे। परिजनों ने बताया कि 5 जून को भतीजी मंजू की भी शादी तय है। इसकी भी घर में तैयारियां चल रही हैं।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed