फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beedi-cigarettes and alcohol make life worse

बीड़ी-सिगरेट और शराब कर देते हैं जीवन खराब

Sat, 26 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Beedi-cigarettes and alcohol make life worse
Beedi-cigarettes and alcohol make life worse - फोटो : BANDA
बांदा। बीड़ी-सिगरेट और शराब कर देते हैं जीवन खराब। छात्र-छात्राओं के इस नारे से शनिवार को गिरवां क्षेत्र का जरर गांव गूंजता रहा। बाबा और चाचा से लेकर हरेक ग्रामीण को नशे से बचाने के लिए स्थानीय स्कूली बच्चों ने यह जागरुकता रैली निकाली।
विज्ञापन

पंडित रामसहाय तिवारी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में रैली निकालकर नशा और जुआं आदि से होने वाली बर्बादी से ग्रामीणों और खासकर युवाओं को आगाह कराया।
विज्ञापन

बच्चों के हाथ में नशा मुक्ति से प्रेरणा वाले नारों की तख्तियां थीं। छात्र-छात्राओं ने ऐसे ही स्लोगन वाले पोस्टर गांव की दीवारों में चिपकाए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब तक गांव में हमारे बाबा और चाचा जागरूक नहीं होंगे तब तक गांव के युवाओं और बच्चों का भविष्य सुरक्षित और संवर नहीं सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मिशन में गिरवां थाना पुलिस भी मददगार बनी। रैली में संयोजक अभिषेक शुक्ला, प्राचार्य लवकुश गौतम, अमरपति देवी सहित स्कूल स्टाफ खुशबू, विक्रमादित्य, सुनील कुमार, आशीष गुप्ता, रामनरेश लिपिक, सुशील यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed