फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beaten with kicks and punches for asking for money for cement, report

Banda News: सीमेंट के पैसा मांगने पर लात-घूंसों से पीटा, रिपोर्ट

Thu, 28 Nov 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Beaten with kicks and punches for asking for money for cement, report
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामसागर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर की दोपहर वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। गांव के ही भोला अपने भाई सीताराम व रामसुरेश के साथ वहां से गुजर रहे थे। रामसागर ने उनसे उधार लिए सीमेंट के पैसे वापस मांगे, जिस पर तीनों आक्रोशित हो गए और अभद्रता करने लगे। अभद्रता से मना करने पर उसे लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने आई उसकी पत्नी गुड़िया देवी को भी आरोपियों ने चोट पहुंचाई। इतना ही नहीं तीनों दबंगों ने रामसागर की घर के बाहर खड़ी बाइक को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीताराम, रामसुरेश और भोला प्रसाद के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed