{"_id":"5dd5821d8ebc3e54f143b179","slug":"beaten-up-for-protesting-digging-the-grave-banda-news-knp527096844","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदने का विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोदने का विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
Beaten up for protesting digging the grave
- फोटो : BANDA
बांदा। कब्र में दफन शव को उखाड़ फेंकने की कोशिश का विरोध करने पर दबंगों ने मृतक के परिजनों को जमकर पीटा। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। परिजनों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। आरोपियों का कहना था कि शव उनकी जमीन में दफनाया गया है। कोतवाली पुलिस ने फिलहाल यथास्थिति बरकरार रखने और विवादित जमीन की नाप कराने को कहा है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव का है। यहां के शफीक खां पुत्र जुम्मन ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसकी वृद्ध दादी का निधन 17 नवंबर को हो गया था। उसी दिन परिजनों और गांव वालों ने मिलकर गांव के सार्वजनिक क ब्रिस्तान में शव दफना दिया था। दो दिन बाद 19 नवंबर को सुबह गांव के कई लोग फावड़ा, गैती और लाठी लेकर पहुंच गए और कब्र खोदने लगे।
खबर पाकर वह पहुंच गया। उसकी पत्नी भी आ गई। दबंगों ने उन्हें लात जूतों से मारा पीटा। पत्नी के साथ अश्लीलता की। दबंगों का कहना था कि यह जमीन उनकी है और वे शव खोदकर फेंक देंगे। यह भी बताया कि दो महीना पहले लेखपाल ने नाप करके कब्रिस्तान की जमीन अलग कर दी थी और वहां पत्थर लगवा दिए है। इसी जगह शव दफनाया गया है।
विज्ञापन
तहरीर देने वालों में ताफौक, कल्लू, नईम, रमला, हनीफ, बउवा सहित कई महिला पुरुष शामिल थे। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि जिस जगह शव दफनाया गया है, उसे लेकर विवाद है। खुद को इस जमीन का मालिक बता रहे लोगों ने विरोध किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया है। जमीन की पैमाइश कराने को भी कहा गया है, जिससे सही स्थिति का पता चल सके।