फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beaten by father for not going to school Student takes her own life by hanging herself

Banda News: स्कूल न जाने पर पिता ने पीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 09 Sep 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Beaten by father for not going to school

Student takes her own life by hanging herself
-शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जरैली कोठी की घटना
विज्ञापन

-20 दिन से नहीं जा रही थी स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। स्कूल न जाने पर पिता ने पिटाई कर दी तो कक्षा छह की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई-बहनों ने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जरैली कोठी निवासी अशोक ने बताया कि उसकी चचेरी बहन खुशी (13) ने मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे अपने घर की दूसरी मंजिल में लगे दरवाजे की चौखट से साफी से फंदा लगा लिया। घटना के समय मां चुन्नी जानवरों को चारा-पानी कर दूध निकाल रहीं थीं। घर के ऊपरी मंजिल में खेलने पहुंचे छोटे भाई बहन ने देखा तो उन्होंने परिजन को जानकारी दी।

चचेरे भाई ने बताया कि खुशी 20 दिन से अपने स्कूल नहीं जा रही थी। इसको लेकर घर में पिता ने उसे घटना के दिन पीट दिया था। इससे वह नाराज थी। घटना के समय खुशी अपनी कापी-किताबें लेकर पढ़ने जाने की बात कहकर ऊपर वाले कमरे में गई थी, वहीं उसने घटना को अंजाम दिया है। पिता बेटू यादव शटरिंग का काम करते हैं। दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि छात्रा कई दिन से स्कूल नहीं जा रही थी, इस पर पिता ने उसे पीट दिया था, इससे नाराज होकर उसने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed