{"_id":"660efacfec2d3971e4007684","slug":"bank-employees-took-the-contracted-bus-from-the-bus-stand-banda-news-c-212-1-sknp1008-108904-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बस अड्डे से बैंक कर्मी ले गए अनुबंधित बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बस अड्डे से बैंक कर्मी ले गए अनुबंधित बस
विज्ञापन
बांदा। नियमित किस्त अदा न करने पर बैंक अधिकारी बस अड्डे से रोजवेज की अनुबंधित बस लेकर चले गए। बस बांदा-बबेरू-मानिकपुर रूट पर चलाई जा रही थी। बस में सवार 21 यात्रियों को एआरएम ने दूसरी बस से भिजवाया।
बृहस्पतिवार की सुबह इंडस इंड बैंक के अधिकारी पुलिस लेकर रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। यहां खड़ी अनुबंधित बस को ले जाने लगे। इससे यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। बैंंक कर्मचारियों ने बताया कि बस मालिक ने बैंक का ऋण अदा नहीं किया है। इसी वजह से बस लेकर जा रहे है, तब जाकर लोग शांत हुए। बताया कि इसकी जानकारी पुलिस व आरएम, एआरएम को दे दी गई है।
इंडस इंड बैंक के मैनेजर अखिल कुमार ने बताया कि चित्रकूट जिले के रामदास का पुरवा भगवारा निवासी मनोज ने बस के लिए बैंक की कर्वी शाखा से अप्रैल 2023 में 14 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण 28 किस्तों में जमा किया जाना था, लेकिन इन्होंने सिर्फ सात किस्तें ही जमा की हैं। लिहाजा समय से किस्त जमा न करने पर बस खींच ले गए है। एआरएम कमल कुमार ने बताया कि बस अनुबंध पर लगी थी, जिसका संचालन बबेरू-कमासिन-राजापुर होते हुए मानिकपुर किया जा रहा था। इसके स्थान पर दूसरी बस लगाई है।