फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Whether the doctor can sleep or not, there should be no delay in treatment

बांदा : डाक्टर सो पाएं या नहीं, इलाज में कोताही न हो

Sun, 31 Jul 2022 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Banda: Whether the doctor can sleep or not, there should be no delay in treatment
Banda: Whether the doctor can sleep or not, there should be no delay in treatment - फोटो : BANDA
बांदा। ‘डाक्टर सो पाएं या नहीं, मरीजों के इलाज में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। सड़क दुर्घटना में घायलों का अच्छा इलाज करें’। यह दो टूक प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

राज्यमंत्री दोपहर को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इनोवा की टक्कर से घायल ऑटो यात्रियों के इलाज के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न हो सके। जांच और दवाएं कालेज से ही मरीजों को मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल को निर्देश दिए कि हादसे में मृतक और घायलों के आश्रितों या परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाने के लिए कार्रवाई करें। मंत्री के साथ विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), ओममणि वर्मा (नरैनी), भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा। शुक्रवार को इनोवा की टक्कर से आटो सवार गंभीर रूप से घायल अधिकांश यात्रियों की हालत में सुधार हो रहा है। इस बीच शनिवार को घायल महिला सोनम उर्फ चंद्रावती को राजकीय मेडिकल कालेज से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

सबसे ज्यादा खराब हालत पनगरा गांव निवासी प्रमोद द्विवेदी की है। उसे आईसीयू में रखा गया है, लेकिन हालत में सुधार हुआ है। उधर, अन्य घायल सुमन, राकेश, शिवम और उसका भाई सुंदरम व राहुल के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed