फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Water is life, save it: MP

बांदा : जल ही जीवन है, इसे बचाएं : सांसद

Thu, 22 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: Water is life, save it: MP
Banda: Water is life, save it: MP - फोटो : BANDA
अतर्रा/तिंदवारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत जल ही जीवन विषय पर गोष्ठियां हुईं। इसके अलावा रैली भी निकाली गईं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि भू जल दोहन से साल दर साल जल स्तर गिर रहा है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने जल संरक्षण का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी बड़ोखर खुर्द अनुराग मिश्र ने जल अभियान को जीवंत बताया। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रकाश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सचिव जया श्री, सुशील खरे, आदित्य प्रकाश द्विवेदी, निरंजन कुमार चक्रवर्ती, अनीता गुप्ता, पूर्णिमा अवस्थी, सुस्मिता सिंह, अनीता सिंह, नुसरत जहां, करुणा निगम आदि रहीं।
विज्ञापन

अतर्रा में हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। रैली गांधी चौक तक निकाली गई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पतिराखन सिंह, विनय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, मदन मोहन चौरसिया, रामधनी यादव, अरुण पटेल, गणेश सिंह, कपिल अग्निहोत्री, मुक्ता चतुर्वेदी, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में जल संरक्षण में गोष्ठी की गई। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने रैली भी निकाली। बिसंडा ब्लॉक सभागार में जल गोष्ठी हुई। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है। इसे बचाएं। ब्लॉक प्रमुख बिसंडा शंभू प्रसाद ने जल संचयन के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मुहिम चलाने का आह्वान किया। संचालन ऋषि द्विवेदी ने किया।
तिंदवारी ब्लॉक सभागार में जल संरक्षण गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकरन सिंह बच्चन और जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। बीडीओ रामकुमार वर्मा ने जल संचयन पर जोर दिया।

यहां भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, राजा गुप्ता, प्रीतम ने विचार रखे। निवाइच में प्रधान सपना सिंह, जौहरपुर में प्रधान धर्मेंद्र सिंह, सेमरी में प्रधान अरुण सिंह, गजनी में राजू यादव, पिपरगवां में शिवपूजन प्रजापति, मुंगुस में प्रधान रामस्वरूप की अगुवाई में रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed