फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two truck drivers and porters became victims of poison Khurani

Banda News: दो ट्रकों चालक और खलासी हुए जहर खुरानी का शिकार

Tue, 17 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: Two truck drivers and porters became victims of poison Khurani
नरैनी। बालू खदान लहुरेटा जा रहे दो ट्रकों के चालक व खलासी रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गए। चारों नशे की हालत में खदान पहुंचे। खदान कर्मी ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के सरजिया गांव निवासी सगीर (18) पुत्र मोहम्मद यूनूस, सिद्धार्थ नगर के इसरार (35), मोहम्मद रफीक (40), आलम (21) पुत्र अरसली निवासी राधौली, गोरखपुर अपने-अपने दो ट्रकों में बालू लेने के लिए लहुरेटा खदान जा रहे थे। रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गए। किसी प्रकार वह ट्रकों को लेकर सोमवार को खदान पहुंचे। खदान संचालक ने लहुरेटा गांव के इकराम के साथ चारों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

इकराम ने बताया कि दो ट्रकों के चालक और खलासियों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बबेरू-बिसंडा के बीच ब्रिज के नीचे एक ढाबा में सोमवार को सुबह आठ बजे चाय, समोसा और बिस्कुट खाया था। इसके बाद उन्हें हलका चक्कर आया था। यह चारों अपनी गाड़ियां लेकर खदान चले आए। सीएचसी में तैनात डॉक्टर दिनेश राजपूत ने बताया कि चारों जहरखुरानी का शिकार हुए हैं। धीरे-धीरे इनका नशा उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed