खप्टिहा कलां। आपरेशन क्लीन के तहत पैलानी थाना पुलिस ने 63.3 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत 7.50 लाख रुपये है।
गुरुवार की शाम पैलानी थाना पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पैलानी डेरा के लकी ढाबा के पास दो व्यक्ति बाइक में तेजी से भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को घेर कर पकड़ लिया। खप्टिहकलां निवासी धर्मेंद्र निषाद, महेश चौरसिया के पास से एक बोरी में 11.1 किलो बरामद किया। आरोपियों की निशानदेही पर जसपुरा के रामपुर में दो बोरी में 52.2 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी इसे चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट में फुटकर बेचते थे।
पकड़ने वाली टीम में जसपुरा थानाध्यक्ष राजेश नरायण, नंदराम प्रजापति, कांस्टेबल अकरम, इंद्रजीत, जगदीश, अमित, पुनीत, धीरेंद्र, विवेक, शिवम, मनीष आदि मौजूद रहे।