{"_id":"635acb150704c575842601b5","slug":"banda-three-injured-in-a-collision-between-a-bike-and-an-e-rickshaw-banda-news-knp7252427100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत में तीन घायल
विज्ञापन
फोटो-27 बीएनडीपी- 08
- फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। थाना क्षेत्र के पैलानी पुल पर गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ई रिक्शा पलट गया।
इसमें बाइक चालक राजीव कुमार (21) पुत्र रामराज निवासी इटरा जनपद फतेहपुुर, और ई रिक्शा पर सवार रज्जू सिंह (30) पुत्र रमेश सिंह निवासी पैलानी और सुनीता देवी (55) वर्ष निवासी सिंधनकला घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जसपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जोरदार टक्कर में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। (संवाद)
गजेंद्र पांडेय