फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: There will be no power cut, six teams decided to correct the fault

बांदा : बिजली की नहीं होगी कटौती, फाल्ट सही करने छह टीमें तय

Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: There will be no power cut, six teams decided to correct the fault
बांदा। दीपावली पर लोगों को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। रात में बिजली कटौती बंद रहेगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने खासी तैयारियां की है। 50 ट्रांसफार्मर को रिजर्व रखा गया है। फुंकने पर तत्काल बदला जाएगा। फाल्ट की समस्या से निपटने के लिए लाइनमैनों की छह टीमें गठित की गई हैं। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान होगा।
विज्ञापन

दीपावली पर घरों और दुकानों में रोशनी की जाती है। लोगों की खुशियों में बिजली कटौती का खलल न हो, इसके लिए तैयारियां की गई हैं। ओवरलोड से फुंकने वाले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के 50 से अधिक ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन

फाल्ट की समस्या से निपटने के लिए शहर सहित तहसील स्तर पर लाइनमैनों की टीमें गठित की गई हैं। शिकायत मिलने पर टीम तत्काल मौके पर जाकर लाइनों को दुरुस्त करेगी। किसी भी शिकायत के लिए पीली कोठी में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। शासन ने दीपावली पर रात की बिजली कटौती बंद कर दी है, जिससे लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें शिकायत-
उप खंड अधिकारी चिल्ला रोड-9415908204
अवर अभियंता तुलसी नगर-9415909229
अवर अभियंता चिल्ला रोड-9415909225
उप खंड अधिकारी पीली कोठी-9415909222
अवर अभियंता पीली कोठी-9454372451
33/11 केवी पीली कोठी-9254372449
अवर अभियंता भूरागढ़/मटौध-9532686835
33/11 केवी भूरागढ़-9454372441
33/11 केवी मटौध-7991409310
कंट्रोल रूम-9415909206
दीपावली पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की तैयारियां कर ली गई हैं। रात की बिजली कटौती बंद रहेगी। शिकायत मिलने पर तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। बशर्ते लोग बिजली का दुरुपयोग न करें। लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर फुंक सकते हैं।-अनूप सिंह, उप खंड अधिकारी

पीली कोठी, बांदा।
30 मिनट अधिक होगी पानी आपूर्ति
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता गंगा सागर सोनकर का कहना है कि दीपावली पर पानी की आपूर्ति 30 मिनट अधिक होगी। सुबह पानी की आपूर्ति 5:30 बजे से 7:30 तक की जाएगी। पहले आपूर्ति दो घंटे की जाती थी। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दीपावली पर हर समय ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
पानी की समस्या पर यहां करें शिकायत
राघवेंद्र कुमार अवर अभियंता-8707697177
कौशल कुमार अवर अभियंता-9415565193
पवन कुमार अवर अभियंता-7355050735
उपाय अवर अभियता -8316627641
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed