फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The woman sitting outside the house was beaten up by the neighboring women

बांदा : घर के बाहर बैठी महिला को पड़ोसी महिलाओं ने पीटा

Fri, 02 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Banda: The woman sitting outside the house was beaten up by the neighboring women
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के फुफूंदी गांव में कुछ महिलाओं ने पड़ोसी महिला को दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला का आरोप है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पड़ोसी महिलाएं रंजिश मानने लगी हैं। जान से मारने की धमकी देती हैं।
विज्ञापन

घटना मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे की बताई गई है। गांव की जुबैदा ने बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व उसके घर में चोरी हुई थी। उसने कोतवाली में नामजद तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से आरोपियों के परिजन खुन्नस मान बैठे।
विज्ञापन

आए दिन घर के बाहर अभद्रता करते रहे। मंगलवार को सुबह वह घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोस की पांच महिलाएं आईं और सुलह का दबाव बनाने लगीं। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। उसने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। शाम तक उसे बैठाए रखा गया, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। उसने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की फरियाद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed