फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The teachers who are having fun in the desired schools will be punished

बांदा : मनचाहे स्कूलों में मौज काट रहे शिक्षकों पर गिरेगी गाज

Sun, 31 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Banda: The teachers who are having fun in the desired schools will be punished
बांदा। परिषदीय स्कूलों में तैनात सरप्लस शिक्षकों पर जल्द ही गाज गिरेगी। सेटिंग-गेटिंग के सहारे कम छात्र संख्या वाले करीब 100 स्कूलों में मौज काट रहे शिक्षकों का तबादला होगा। शासन से आदेश आने के बाद सरप्लस शिक्षकों की सूची बनने का काम शुरू हो गया है। शासनादेश के तहत ऐसे सीनियर शिक्षकों को चिह्नित कर सूची बनाई जानी है, जहां छात्र संख्या कम है इसके बावजूद शिक्षक वर्षों से जमे हुए हैं। शासन से आदेश आने की खबर लगते ही जुगाड़ के सहारे तैनाती पाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिले में 1725 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 632 जूनियर और 293 प्राथमिक स्कूल हैं। इन विद्यालयों में 2 लाख 35 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। जिले में तमाम ऐसे स्कूल है जहां छात्र संख्या तो कम है, लेकिन शिक्षकों की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन

वहीं कई ऐसे स्कूल भी हैं जहां छात्र संख्या अधिक है, लेकिन वहां पर शिक्षक मानक से काफी कम है। छात्र संख्या और शिक्षकों के अनुपात में अंतर होने के कारण बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए शासन ने छात्र संख्या के हिसाब से स्कूलों में लंबे समय से तैनात शिक्षकों का विवरण मांगा है। शासन की ओर से 15 अगस्त तक सूची फाइनल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के शिक्षकों का जिले के अंदर तबादला व समायोजन ऑनलाइन होगा। समायोजन के लिए शिक्षकों को 25 स्कूलों का विकल्प देना होगा। सरप्लस शिक्षकों में दिव्यांग, असाध्य या गंभीर रोग से ग्रसित, एकल अभिभावक को छोड़ते हुए वरिष्ठता के आधार पर समायोजन किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता की पांच सदस्यीय कमेटी मामले में निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed