{"_id":"6308ba00a29cd76a72447117","slug":"banda-the-murder-of-the-watchman-sleeping-on-the-hook-50-meters-away-from-the-police-station-the-miscreants-robbed-50-thousand-rupees-by-breaking-the-ball-banda-news-knp714673867","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : थाने से 50 मीटर दूर आढ़त पर सो रहे चौकीदार की हत्या, गोलक तोड़कर बदमाश लूट ले गए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : थाने से 50 मीटर दूर आढ़त पर सो रहे चौकीदार की हत्या, गोलक तोड़कर बदमाश लूट ले गए 50 हजार रुपये
विज्ञापन
घटनास्थल में पड़ी चारपाई और तमाशबीनों की भीड़।
- फोटो : BANDA
अतर्रा/बिसंडा (बांदा)। थाने से 50 मीटर दूर बिसंडा कस्बा निवासी नन्हे प्रसाद दुबे (70) की गल्ला आढ़त पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। 50 हजार रुपये लूट ले गए। शव को अनाज भरे बोरे के पीछे छिपा दिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। पुत्र की तहरीर पर लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वह करीब 15 साल से गल्ला व्यापारी श्यामजी ताम्रकार की आढ़त पर चौकीदार थे। शुक्रवार सुबह दुकान का टट्टर गिरा होने पर पड़ोसी दुकानदार ने आढ़ती श्यामजी को जानकारी दी। वह दुकान पर पहुंचे तो चौकीदार गायब मिला। उसकी तकिया खून से लथपथ थी। गल्ला व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। बिसंडा थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बोरों के पास खून देखकर तलाश किया तो शव मिल गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ सत्यप्रकाश भी मौके पर पहुंचे आसपास दुकानदारों से पूछताछ की। गल्ला आढ़ती श्यामजी ने बताया कि फुटकर गल्ला बिक्री का लगभग 50 हजार रुपये गोलक में रखा था, वह गायब है। एसपी ने थाना पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। सीओ सत्यप्रकाश ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फोरेंसिक और डाग स्क्वॉड टीम ने भी जांच पड़ताल की है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
पत्नी की हो चुकी मौत, बेटा कानपुर में करता मजदूरी
भतीजे श्रीनिवास दुबे ने बताया कि नन्हे दो भाइयों में बड़े थे। उसकी पत्नी की मौत छह साल पूर्व हो गई थी। इकलौता पुत्र श्रीकांत कानपुर में मजदूरी करता है। घटना की सूचना पर शाम को वह घर आ गया। बताया कि चाचा नन्हे के गले व हाथों में गहरे घाव हैं। धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई।
परिजनों और व्यापारियों में रोष, पुलिस से नोकझोंक
अतर्रा/बिसंडा (बांदा)। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर मुख्यालय भेज दिए जाने पर परिजनों और व्यापारियों ने रोष जताया। पंचनामा के दौरान पुलिस से नोकझोंक की। आरोप लगाया कि घटना पर पुलिस गंभीर नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जाम लगाने की चेतावनी दी। उधर, बिसंडा कस्बे के व्यापारियों ने भी घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। आरोप लगाया कि थाने के नजदीक हुई हत्या और लूट की घटना ने पुलिस पिकेट ड्यूटी की पोल खोल दी। (संवाद)
वर्जन
---------
गल्ला दुकान के चौकीदार नन्हे दुबे के गले और हाथ पर घाव के निशान मिले हैं। धारदार हथियार से हमला करना प्रतीत हो रहा है। बदमाश लूट के इरादे से दुकान में घुसे थे। शायद चौकीदार के जागने पर उसकी हत्या कर दी गई। चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुत्र की तहरीर पर लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
- कृष्ण कुमार पांडेय
थाना इंस्पेक्टर, बिसंडा (बांदा)