फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The message of patriotism was given by taking out the tricolor yatra

बांदा : तिरंगा यात्रा निकालकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Mon, 15 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: The message of patriotism was given by taking out the tricolor yatra
बांदा। शहर से लेकर गांव तक रविवार को तिरंगा यात्रा की निकाली गई। देशभक्ति के जयकारों गूंजते रहे। जीआईसी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोषाधिकारी दिनेश बाबू ने बच्चों को देश का श्रेष्ठ नागरिक बनने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य धर्मराज, अखिलेश दीक्षित, मंडलीय ट्रेनर सड़क सुरक्षा, अभिषेक, सुरेश, दयाराम, केपी पाल आदि मौजूद रहे। समाचार पत्र विक्रेता संघ ने साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक किया। झंडे भी वितरित किए। जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापित, महामंत्री कमलेश पाल, संरक्षक राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष हबीब अहमद, संजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, शेखर, राजेश कुमार, जय प्रकाश कबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बबेरू के राजकुमार सिंह महाविद्यालय अरथरा में तिरंगा जन जागरूकता रैली निकाली गई। किसान सहकारी समिति के अयक्ष दीपक कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य रामनिहोर यादव, बीएलएड विभागाध्यक्ष रत्नेश कुमार मिश्रा, उमेश सिंह, जितेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, सनराइज इंटर कालेज व महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार बाथम, प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर्रा के फतेहगंज स्थित जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। ग्राम पंचायत बजरंगपुर के सचिवालय में तिरंगा यात्रा को फतेहगंज थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने रवाना किया। ग्राम प्रधान डढ़वा मानपुर रमेश वर्मा, सचिव प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक चंद्रकांत शुक्ला बरछा डडिया प्रधान सिया दुलार आदि मौजूद रहे। अतर्रा कस्बे में व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने हरी झंडी दिखाई।
राजेश गुप्ता, राजन, नवनीत गुप्ता, राकेश गौतम, चुन्नूराम, मंजू चौरिहा, सरिता गुप्ता, अवधेश गुप्ता, संजय साहू शामिल हुए। बदौसा के कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कालेज में तिरंगा यात्रा को प्रबंधक डा.विजय पांडेय ने हरी झंडी दिखाई। उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक उदित नारायण द्विवेदी, हरिओम बाजपेयी, नवीन जैन आदि मौजूद रहे। नरैनी के आयुष ग्राम गुरुकलम व नर्सिंग फार्मेसी पनगरा ने तिरंगा यात्रा निकाली।

विधायक ओममणि वर्मा, गुरुकुलम प्रबंधक रामबहादुर त्रिपाठी, नर्सिंग फार्मेसी के प्रबंधक आत्माराम त्रिपाठी, विनीत त्रिपाठी, गिरीश चंद्र, सीमा विश्वकर्मा, महेश तिवारी मौजूद रहे। वहीं तिंदवारी में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकली। विनोद गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, विनोद गुप्ता, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपूू सोनी, कमलाकांत त्रिवेदी, कैलाश चंद्र, गौरीशंकर, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर माटा गांव में प्रधान बल्देव व बीडीओ रामकुमार की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकली।

Banda: The message of patriotism was given by taking out the tricolor yatra

Banda: The message of patriotism was given by taking out the tricolor yatra- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed