फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The girl gave her life for blackmailing the photo viral, the girl's father gave a complaint against the accused, also handed over the viral photo to the police

बांदा : फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने पर दी थी जान, युवती के पिता ने आरोपी के विरुद्ध दी तहरीर, वायरल फोटो भी पुलिस को सौंपे

Tue, 26 Jul 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Banda: The girl gave her life for blackmailing the photo viral, the girl's father gave a complaint against the accused, also handed over the viral photo to the police
ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती के फांसी लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का युवक फेसबुक में पुत्री की अभद्र फोटो वायरल कर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से आजिज आकर उसने जान दे दी थी।
विज्ञापन

युवती के पिता ने सोमवार को ओरन पुलिस चौकी में दी तहरीर में कहा है कि गांव का पड़ोसी युवक अक्सर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था। पुत्री को जबरदस्ती पकड़कर उसने अपने मोबाइल में फोटो खींच ली। बाद में उसे फेसबुक में वायरल कर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने 17 जुलाई को दोपहर फांसी लगा ली। यह भी बताया कि युवक की करतूत को पुत्री ने अपनी मां को बताया था। लेकिन लोकलाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। चौकी प्रभारी वृंदावन राय ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed