फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The cooks carry cylinders on their heads, then make mid-day meals, the heads conduct mid-day meals in rural areas

बांदा: रसोइयां सिर पर ढोतीं सिलिंडर फिर बनातीं मध्याह्न भोजन, प्रधान करते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में मिड डे मील का संचालन

Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: The cooks carry cylinders on their heads, then make mid-day meals, the heads conduct mid-day meals in rural areas
स्कूल के लिए सिर पर सिलिंडर लेकर जाती रसोइया। - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों को प्रधान के घर से राशन सामग्री और सिलिंडर विद्यालय तक खुद ढोना पड़ता है। जबकि यह जिम्मेदारी प्रधान की होती है, लेकिन वे रसोइयों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहिरन डेरा, गदहा डेरा, धोनी का डेरा, केन नदी के उस पार विद्यालयों में काम करने वालीं रसोइया प्रधान के घर से सिलिंडर और राशन सामग्री लातीं हैं। फिर खाना बनाती हैं। प्राथमिक विद्यालय खप्टिहा कलां इंचार्ज प्रधानाध्यापक कृष्णमूर्ति ने बताया कि प्रधान के घर से राशन सामग्री समय से न आने पर विद्यालय का भोजन देर से बन पाता है। गैस सिलिंडर खत्म हो जाने की जानकारी दी जाती है तो प्रधान वहां से सीधे सिलिंडर ले जाने को कहते हैं। मजबूरी में रसोइयों को सिलिंडर लेने जाना पड़ता है। वैसे यह कार्य रसोइयों का नहीं होता है।
विज्ञापन

बीईओ राजेश कुमार ने बताया कि रसोइया का काम केवल खाना बनाना है। सिलिंडर व राशन सामग्री पहुंचाना प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी है।
प्राथमिक और जूनियर विद्यालय खप्टिहा कलां में तैनात रसोइया लक्ष्मी देवी, खड्डी, अनीता, माया ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन प्रधानाध्यापक राशन सामग्री लेने ग्राम प्रधान के घर भेजते हैं। इसके अलावा जब सिलिंडर खत्म होता है तो वह ही खुद लेने जाती हैं। कहने पर भी कोई मदद नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मिड डे मील के संचालन का काम प्रधान अथवा प्रधानाध्यापक के जिम्मे होता है। राशन सामग्री और सिलिंडर विद्यालय पहुंचाने की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है। रसोइया सिलिंडर और राशन सामग्री लाएगा। इस संबंध में लिखित जानकारी नहीं है। - भास्कर आसवानी, जिला समन्वयक, बेसिक शिक्षा विभाग, बांदा।

में मैं बीमार चल रहीं हूं। घर में कोई नहीं है। इस वजह से सिलिंडर वगैरह विद्यालय नहीं भेज पा रही हूं। स्कूल सिलिंडर कौन ले जा रहा है इसकी जानकारी नहीं है। जल्द स्वस्थ होने के बाद व्यवस्था बनाई जाएगी। - मैना देवी, प्रधान, खप्टिहाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed