फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Students demonstrated in the collectorate to increase the seats

सीट बढ़ाने को लेकर छात्रों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Banda: Students demonstrated in the collectorate to increase the seats
पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में सीट बढ़ाने को लेकर लेटकर प्रदर्शन करते छात्र। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में सीटें बढ़ाने के लिए शनिवार को शनी पटेल के नेतृत्व में छात्रों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सीटें बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पंडित जेएन डिग्री कॉलेज जिले का प्रतिष्ठित महाविद्यालय है। इसमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने पिछले सत्र में बीए में 720, एमए हर विषय में 60-60 सीटें निर्धारित की थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा दो सेक्सन और बढ़ाए थे। नए शिक्षा सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय ने सीटें घटाकर बीए में 600 सीट कर दी गई। इससे बहुत से छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो जाएंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति को भी भेजी गई है। ज्ञापन देने में उत्कर्ष सिंह, सुमित सिंह, अमित कुमार, हिमांशु, अभिषेक सिंह, अंकित वर्मा, शिवम, ममता शुक्ला, साहिल, प्रदीप सिंह, अमीर खां, सतेंद्र सिंह, हर्ष राजावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed