फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM reprimanded teachers in Banda, students could not even tell the name of CM and President

डीएम ने लगाई शिक्षकों को फटकार: रात में जल्द नींद आती है, ये तक नहीं लिख पाए कक्षा पांच के छात्र

Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
सार

जिले की शिक्षा व्यवस्था की पोल तब खुल गई, जब जिलाधिकारी ने एक सरकारी स्कूल में कक्षा 5 के बच्चों से कुछ सवाल पूछ लिए। बता दें कि बच्चे प्रदेश के सीएम, देश के राष्ट्रपति तक का नाम भी नहीं बता पाए।

विज्ञापन
DM reprimanded teachers in Banda, students could not even tell the name of CM and President
बच्चाें से सवाल पूछते डीएम अनुराग पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बदहाल शिक्षा व्यवस्था का हाल जानने के लिए डीएम अनुराग पटेल ने मंगलवार को नरैनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तुर्रा द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। डीएम कक्षा पांच के बच्चों से कहा कि जल्द नींद आती है, लिखो तो बच्चे नहीं लिख पाए। इस पर डीएम ने शिक्षकों को फटकार लगाई और बच्चों को एक घंटे तक पढ़ाया। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक महीने बाद फिर आऊंगा और बच्चों की प्रगति देखूंगा। कक्षा-5 के छात्र शिवशंकर, काजल, अनीता, प्रिया एवं गीता से पहाड़ा सुना। इसके साथ ही डीएम ने बच्चों से प्रदेश के मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति आदि का नाम पूछा तो कोई बच्चा नहीं बता सका। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक माह के अंदर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं, स्कूल में राजरानी शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाई गई। शिक्षा मित्र का मानदेय रोक कर नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत सात को नोटिस, वेतन रोका
डीएम ने पीएचसी महुआ का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देव तिवारी, महिला हेल्थ सुपरवाइजर शशिकला, स्टाफ नर्स पुष्पा सचान, प्रवीण कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह नदारद रहे। डीएम के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत सभी सात कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांग गया है। 

वहीं, सभी का एक दिन का वेतन रोका गया। डीएम को चिकित्साधिकारी कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, डॉटस सेंटर, प्रसव केंद्र, महिला वार्ड, लेबर रूम, शौचालय आदि में जगह जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे मिले। इसके बाद डीएम ने कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण किया। यहां पर लापरवाही बरतने पर नीतेश गुप्ता, हेल्थ वर्कर का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया। औषधि कक्ष में दवा का मिलान नहीं होने पर फार्मासिस्ट सुशील कुमार तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का वेतन रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed