{"_id":"632e01f62741c25c80014e3d","slug":"banda-six-people-s-houses-collapsed-due-to-rain-household-collapsed-banda-news-knp719745730","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से छह लोगों के मकान गिरे, गृहस्थी चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से छह लोगों के मकान गिरे, गृहस्थी चौपट
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/अतर्रा। बारिश से लोगों के घर गिर रहे हैं। खप्टिहाकलां में राकेश सविता, सुरेश सविता, भीखम, अरुण यादव, शत्रुघ्न मिश्रा और विनोद यादव के घर बारिश में गिर गए। सभी के परिवार खुले आसमान तले डेरा डाले हैं। हल्का लेखपाल धर्मवीर यादव ने मौके पर जाकर नुकसान का सर्वे किया है।
अतर्रा तहसील के फतेहगंज क्षेत्र के कुरुहू गांव के मजरा ऊधौ पुरवा निवासी राजेंद्र कुमार गौतम का गुरुवार की रात बारिश से कच्चा मकान गिर गया। घर में उसकी पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चे सो रहे थे। हालांकि घर गिरने की आवाज होने पर वह मकान के बाहर निकल गई।
गृहस्थी का पूरा सामान दब गया। राजेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। समाजसेवी पीएन त्रिपाठी ने एसडीएम विकास यादव को घर गिरी की सूचना दी है।