फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Six inspectors and 10 sub-inspectors transferred

छह इंस्पेक्टर और 10 सब इंस्पेक्टरों का तबादला

Fri, 11 Nov 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Banda: Six inspectors and 10 sub-inspectors transferred
बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने छह इंस्पेक्टरों और 10 सब इंस्पेक्टरों के त
विज्ञापन

बादले किए हैं। जसपुरा इंस्पेक्टर को लाइन भेजा गया है, जबकि लाइन में अब तक रहे पांच सब इंस्पेक्टरों को चौकी और थाने भेजा है।
शुक्रवार को तबादले की जारी सूची में इंस्पेक्टर राकेश कुमार सरोज को डीसीआरबी से बदौसा थाने का निरीक्षक बनाया है। इंस्पेक्टर धमेंद्र कुमार को बदौसा से जसपुरा थाना भेजा है। इंस्पेक्टर राजेश नारायण को जसपुरा से लाइन हाजिर किया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध नरैनी थाने से गिरवां थाने का निरीक्षक बनाया है।
इंस्पेक्टर बलवान सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना बिसंडा से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना नरैनी भेजा है। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय को बिसंडा थाने से अपराध शाखा में तैनाती दी है। सब इंस्पेक्टर नंदराम प्रजापति को पैलानी से थानाध्यक्ष चिल्ला बनाया है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार को चिल्ला से थानाध्यक्ष बिसंडा बनाया है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी को बेंदाघाट चौकी से थानाध्यक्ष पैलानी बनाया है। सब इंस्पेक्टर प्रभूनाथ सिंह को बबेरू से चौकी प्रभारी मर्दन नाका कोतवाली नगर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर तपेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिंहपुर थाना बिसंडा बनाया है। सब इंस्पेक्टर संत प्रसाद को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बेंदाघाट थाना तिंदवारी भेजा है। सब इंस्पेक्टर शिवाजी मौर्य को पुलिस लाइन से डायल-112 कार्यालय भेजा है।

सब इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव गोस्वामी को पुलिस लाइन से थाना बदौसा। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से नरैनी थाना भेजा है। सब इंस्पेक्टर मयंक चंदेल को एसओजी से थाना कोतवाली देहात भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed