{"_id":"63c1aab5e764ca0d3a6c104d","slug":"banda-sister-going-with-brother-dies-due-to-bike-collision-banda-news-knp7386877197-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाई के साथ जा रही बहन की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाई के साथ जा रही बहन की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
बांदा। मकर संक्रांति का त्योहार मनाने भाई के साथ बाइक से जा रही युवती को एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी उपचार से पहले ही मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी कमला (23) पत्नी त्रिलोचन सिंह शुक्रवार को दोपहर अपने भाई ओमप्रकाश के साथ बाइक में बैठकर अपने मायके मिलाथू गांव जा रही थी। अलिहा चौराहे के पास सामने से आई एक अन्य बाइक ने ओमप्रकाश की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर से कमला बाइक से दूर जा गिरी। उसकी मासूम बेटी रमन (2) बच गई। कमला के सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। मृतका के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपनी बहन को मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए गांव जा रहा था। चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखा दिया है।