फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Senior doctor absent, OPD running with the help of juniors, OPD from 8 o'clock in Rani Durgavati Medical College

बांदा :सीनियर डॉक्टर नदारद, जूनियरों के सहारे चल रही ओपीडी, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में आठ बजे से ओपीडी

Mon, 22 Aug 2022 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Banda: Senior doctor absent, OPD running with the help of juniors, OPD from 8 o'clock in Rani Durgavati Medical College
बांदा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ज्यादातर सीनियर डॉक्टर ओपीडी के समय नदारद रहते हैं।
विज्ञापन

इस समय ओपीडी जूनियर डॉक्टरों के सहारे चल रही है। उप मुख्यमंत्री के आदेश का भी इन डॉक्टरों पर असर नहीं हो रहा है।
ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सुबह करीब 10.40 बजे पर्चा और औषधि काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में 1250 से ज्यादा मरीज आए। दोपहर 12.30 बजे तक वरिष्ठ डॉक्टर नहीं आए, इस वजह से चर्म रोग, मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी और मानसिक रोग आदि विभागों में ज्यादातर ओपीडी की कमान जूनियर डॉक्टर संभाले रहे।
चर्म रोग विभाग में जूनियर डॉ. सुनील मरीज देखते रहे, सीनियर नदारद रहे। सर्जरी विभाग में सीनियर डॉ. आरसी अरुण करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे। इसके पूर्व जूनियर डॉ. शिखर मरीजों का इलाज करते रहे। इसी तरह जूनियर डॉ. सत्यम 11.40 बजे तक मरीजों का परीक्षण करते रहे। दोपहर 12.40 बजे के बाद में डॉ. प्रखर आ गए। मेडिसिन विभाग में फिजीशियन डॉ. करन राजपूत नदारद मिले। उनके कक्ष में जूनियर डॉ. अमित सिंह मरीज देखते रहे। बताया गया कि डॉ. करन राउंड पर हैं। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वीके पटेल अपने कक्ष में नहीं मिले। डॉ. आशीष गौतम सीट संभाले रहे।
विज्ञापन

---------------
वर्जन
ओपीडी में देर से आने वाले डॉक्टरों की सूची बनेगी। उन्हें समय का पालन करने के लिए कहा जाएगा। सोमवार को एमबीबीएस फाइनल वर्ष की परीक्षा होने से कई सीनियर डॉक्टर व असिस्टेंट प्रोफेसर ड्यूटी में रहे। जूनियर और संविदा पर नियुक्त डॉक्टर ओपीडी में मरीजों का इलाज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार यादव
प्राचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed