फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: See the criminal history of the candidate sitting at home, the Election Commission launched the app

बांदा: घर बैठे देखें प्रत्याशी का आपराधिक इतिहास, चुनाव आयोग ने लांच किया ऐप

Tue, 01 Feb 2022 07:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Feb 2022 07:18 PM IST
सार

। 3 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। अबकी प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास सहित पूरा ब्योरा सरकारी अभिलेखों में ही कैद नहीं रहेगा, बल्कि निर्वाचन आयोग ने इसे सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। अब तक कई प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के साथ दाखिल किए गए अभिलेखों को ऐप पर अपलोड किया जा रहा है। मतदाता अपने मोबाइल पर केवाईसी ऐप डाउनलोड कर उम्मीदवार का सारा ब्योरा जान सकेंगे।

विज्ञापन
Banda: See the criminal history of the candidate sitting at home, the Election Commission launched the app
नो योर कैंडिडेट ऐप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा। नामांकन दाखिल होने के साथ ही प्रत्याशियों का ब्योरा भी अब सार्वजनिक होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) ऐप जारी किया है। प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड करने के बाद मतदाता सीधे अपने प्रत्याशी का आपराधिक इतिहास सहित पूरा ब्योरा जान सकेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 3 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। अबकी प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास सहित पूरा ब्योरा सरकारी अभिलेखों में ही कैद नहीं रहेगा, बल्कि निर्वाचन आयोग ने इसे सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। अब तक कई प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के साथ दाखिल किए गए अभिलेखों को ऐप पर अपलोड किया जा रहा है। मतदाता अपने मोबाइल पर केवाईसी ऐप डाउनलोड कर उम्मीदवार का सारा ब्योरा जान सकेंगे। हालांकि इसके पूर्व प्रत्याशियों का रिकार्ड चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होता था। लेकिन मोबाइल क्रांति के दौरान में चुनाव आयोग ने भी इस विधान सभा में नई पहल करते हुए ऐप लांच कर दिया है। इसके जरिए घर बैठकर मतदाता प्रत्याशियों के केस सहित शिक्षा, संपत्ति आदि की जानकारी कर सकेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम ने यह जानकारी दी। बताया कि नामांकन दाखिल करने वाले हर एक प्रत्याशी के अभिलेख वेबसाइट के साथ ऐप पर भी अपलोड किए जा रहे हैं। इसमें उम्मीदवार का फोटो सहित विवरण, आपराधिक इतिहास, शपथ पत्र, शैक्षिक योग्यता, संपत्ति, कर्ज आदि शामिल है।
विज्ञापन



ऐसे करें ऐप डाउनलोड-

- प्ले स्टोर से केवाईसी एप डाउनलोड करें
- भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर क्लिक करें
- सेलेक्ट कॉलम में जाकर स्टेट और फिर अपना जिला सर्च करें
- अपने जिले पर सेलेक्ट करते ही प्रत्याशियों का ब्योरा सामने होगा
- प्रत्याशी सेलेक्ट करने पर संबंधित प्रत्याशी का नाम, पार्टी, केस सहित पूरा ब्योरा आ जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed