फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's campaign resonates in water management seminar

जल प्रबंधन संगोष्ठी में बांदा का अभियान गूंजा

Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Banda's campaign resonates in water management seminar
बांदा। जनपद में चलाए गए कुआं-तालाब जियाओ और जल संरक्षण के अन्य अभियान लखनऊ में आयोजित सतत जल प्रबंधन एवं संरक्षण विषयक राज्य स्तरीय गोष्ठी में भी सराहे गए। इसका आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), वाटरएड और स्वच्छ गंगा, राष्ट्रीय अभियान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ में हुई दो दिवसीय गोष्ठी की शुरूआत प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जल से सृष्टि और सृष्टि के अंत में जल ही रह जाता है। गोष्ठी में बांदा के डीएम हीरा लाल को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में यहां चले जल संरक्षण महाभियान का विस्तार से जिक्र किया और वीडियो प्रस्तुत किया। कुआं, तालाब, हैंडपंप आदि को पुनर्जीवित करने के अभियान को संगोष्ठी में सराहा गया। उत्तर प्रदेश स्टेट सेंटर अध्यक्ष आरके त्रिवेदी, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य वीपी सिंह, डीके श्रीवास्तव, मानद सचिव प्रभात कुमार चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया। रविवार (3 नवंबर) को गोष्ठी का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed