{"_id":"6349abf68ad7152b6831086c","slug":"banda-robbed-16-thousand-from-button-trader-wearing-a-gun-banda-news-knp723295647","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा अड़ाकर बटन व्यापारी से 16 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा अड़ाकर बटन व्यापारी से 16 हजार लूटे
विज्ञापन
बबेरू। दिनदहाड़े तमंचा अड़ाकर बदमाशों ने बटन व्यापारी से 16 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से व्यापारियों में रोष है।
कमासिन रोड निवासी आर्य मित्र गुप्त की काजी हाउस में बटन-धागे की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह दुकान खोलकर वह सामान लगा रहे थे। तभी चार लोग आए और सीने में तमंचा अड़ा दिया और दो चाकू लिए थे। गोलक में रखे 16 हजार रुपये निकाल लिए।
शोर मचाने पर तमंचा लहराते हुए आरोपी भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर पर समीर खां व सलमान दानिश और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि दिनदहाड़े लूट की घटना पुलिस सुरक्षा की पोल खोल रही है। गश्त की मांग की।