{"_id":"632ca707917fa83374695568","slug":"banda-repair-the-banda-fatehpur-road-turned-into-potholes-banda-news-knp719554081","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : गड्ढों में तब्दील बांदा-फतेहपुर मार्ग दुरुस्त कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : गड्ढों में तब्दील बांदा-फतेहपुर मार्ग दुरुस्त कराएं
विज्ञापन
Banda: Repair the Banda-Fatehpur road turned into potholes
- फोटो : BANDA
बांदा। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्य पूरे कराएं। गड्ढों में तब्दील बांदा-फतेहपुर मार्ग की मरम्मत के सख्त निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि बांदा बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में आ रही समस्या का निस्तारण कराएं। हमीरपुर जिले की नहरों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग के एई, जेई की तैनाती के निर्देश दिए। गोवंशो में लंपी बीमारी पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण कराने के लिए कहा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों की फसलों का नुकसान होने पर समय से बीमा कंपनी द्वारा राशि दिलाने के निर्देश दिए। जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता व चिकित्सकों की कमी दूर करने लिए अपर निदेशक स्वाथ्य को निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग, बिजली व्यवस्था, राजस्व सहित लाभार्थी परक योजनाओं की समीक्षा की। डीआईजी विपिन कुमार, डीएम अनुराग पटेल (बांदा), मनोज कुमार (महोबा), अभिषेक आनंद (चित्रकूट) व डा. चंद्र भूषण (हमीरपुर) सहित संयुक्त विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद रहे।