फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Proposal for renovation of Ken canal, pass, expected budget of 455 crores, Central Water Commission had sought proposals for projects costing Rs 500 crores

बांदा : केन नहर के नवीनीकरण का प्रपोजल, पास, 455 करोड़ के बजट की आस, केंद्रीय जल आयोग ने मांगा था 500 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजनाओं का प्रपोजल

Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Banda: Proposal for renovation of Ken canal, pass, expected budget of 455 crores, Central Water Commission had sought proposals for projects costing Rs 500 crores
मुख्य केन नहर। - फोटो : BANDA
बांदा। केन नहर की नवीनीकरण का प्रपोजल पास होने के बाद सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय ने 455 करोड़ रुपये का बजट बनाकर केंद्रीय जल आयोग को भेजा है। इस बजट से केन नहर के साथ इससे निकली 100 से अधिक पुरानी नहरों व छोटे बांधों का नवीनीकरण होगा। केंद्रीय जल आयोग ने बुंदेलखंड से करीब 500 करोड़ रुपये तक लागत वाली परियोजनाओं का प्रस्ताव मांगा था, लेकिन बांदा के अलावा अन्य कोई जिला इतनी बड़ी परियोजना बनाने में सफल नहीं रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग ने छह माह पहले बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर सहित अन्य जनपदों से खेतों की सिंचाई से लेकर आमजन के जीवन में बदलाव लाने वाली बड़ी परियोजनाओं का प्रपोजल मांगा था। आयोग की ओर से कहा गया था कि इन परियोजनाओं की लागत 500 करोड़ के आसपास होनी चाहिए। इतनी बड़ी परियोजना का खाका तैयार करने में अन्य जनपदों ने हाथ खड़े कर दिए। हालांकि सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय बांदा ने नया बरियार बांध बनवाने समेत चार परियोजनाओं का प्रपोजल तैयार किया था। इसमें मुख्य केन नहर प्रणाली को केंद्रीय जल आयोग ने हरी झंडी दी है। इसके लिए अब 455 करोड़ का बजट बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

ऐसी होगी मुख्य केन नहर
इस परियोजना से बरियारपुर हेड से पनगरा टेल तक कुल 118 किलोमीटर मुख्य नहर का कायाकल्प किया जाएगा। नौ आधुनिक तकनीक वाले नए पुल बनेंगे। वहीं, 12 पुराने पुलों को नए सिरे से बनाया जाएगा। 35 से अधिक गेट व रेगुलेटर का नवीनीकरण होगा। इनका आकार बड़ा करके इन्हें बेहतर संचालन युक्त बनाया जाएगा। मुख्य नहर के कायाकल्प में पूरी नहर पक्की की जाएगी, ताकि पानी बर्बाद न हो। नहर की सड़क पर सीसी रोड का निर्माण होगा। 100 से अधिक माइनर आदि के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का बना प्रपोजल
- 115 साल पुराने बरियारपुर बांध का नवीनीकरण।
- मुख्य केन नहर प्रणाली का नवीनीकरण।
- बांदा ब्रांच नहर प्रणाली का नवीनीकरण।
- अतर्रा ब्रांच नहर प्रणाली का नवीनीकरण।
इन जनपदों को होगा लाभ
इससे बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जिले लाभान्वित होंगे। नहर की पुनर्स्थापना से 62 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा और 10.62 हेक्टेयर की सिंचाई होगी।
वर्जन
मुख्य केन नहर प्रणाली के नवीनीकरण का प्रपोजल पास होने के बाद बजट का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। बजट आते ही नहर के नवीनीकरण का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अन्य तीन प्रपोजल पर काम चल रहा है। ये सभी काम केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत कराए जाएंगे।
- श्याम जी चौबे, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed