फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Pressure to change religion before marriage, report filed, class 10 student insisting on marrying his classmate, accusing student's mother of forcing her to convert

बांदा : शादी से पहले धर्म परिवर्तन का दबाव, रिपोर्ट दर्ज, कक्षा 10 का छात्र अपनी सहपाठी से कर रहा शादी की जिद, छात्रा की मां पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप

Sun, 17 Jul 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Banda: Pressure to change religion before marriage, report filed, class 10 student insisting on marrying his classmate, accusing student's mother of forcing her to convert
बांदा। कक्षा दस के छात्र के छात्र ने अपनी सहपाठी से शादी की जिद की तो छात्रा की मां ने धर्मपरिवर्तन का दबाव बना दिया। इस पर छात्र के पिता ने छात्रा की मां के विरुद्ध धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के गूलरनाका और बन्योटा में धर्मांतरण का मामला सुर्खियां में आने के बाद अब कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव में यह मामला सामने आया है। यह गांव शहर मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर अतर्रा रोड पर है। किशोर के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका 16 वर्षीय पुत्र अपने कक्षा में पढ़ने वाली दूसरे धर्म की छात्रा से शादी करना चाहता है। वह जिद पर अड़ा है, दोनों नाबालिग हैं और शादी नहीं हो सकती है। आरोप लगाया कि छात्रा की मां उसके पुत्र पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। उसकी जान को खतरा होने की भी आशंका जताई। साथ ही चार लाख रुपये की भी मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर छात्रा की मां के विरुद्ध धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी धर्म परिवर्तन के दो मामले आए सामने
बांदा। शहर के गूलरनाका निवासी फूल विक्रेता पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा दिया गया। विवेक से उसे मोहम्मद राजू बनाकर चित्रकूट की युवती से शादी करा दी। इसके बाद से उसका पुत्र अलग रहने लगा। हालांकि दोनों पक्षों में रजामंदी होने के बाद अब यह प्रकरण लगभग खत्म हो गया। दोनों बालिग होने और कोर्ट से शादी कर लेने पर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। दूसरी घटना महेश्वरी देवी मंदिर के पीछे बन्योटा मोहल्ला की थी। महिला ने अपने ससुरालीजनों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की थी। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed