{"_id":"611e997b8ebc3e79b27e7a5f","slug":"banda-patients-free-registration-in-kanpur-banda-news-knp6470908141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा के मरीजों का कानपुर में मुफ्त पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा के मरीजों का कानपुर में मुफ्त पंजीकरण
विज्ञापन
बांदा। कानपुर के छावनी (कैंट) अस्पताल में हर शुक्रवार और शनिवार को मधुमेह (शुगर) और गेस्ट्रो शिविर लगेगा। इसमें पीजीआई सैफई, लखनऊ मेडिकल कॉलेज और बीएचयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चेकअप और इलाज करेगी।
बांदा के बाशिंदों को शिविर में पंजीकरण शुल्क नहीं लगेगा। उनका मुफ्त रजिस्ट्रेशन होगा। पीजीआई लखनऊ की ओर से ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के अधीन छावनी अस्पताल में शुक्रवार व शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक गेस्ट्रो और शुगर की जांच होगी।
रविवार को इसी समयाविधि में केवल गेस्ट्रो की जांच व दवा का वितरण होगा। पंजीकरण पहले कराना होगा। महिलाओं और बुजुर्गों को इससे छूट रहेगी। शिविर का आयोजन कर रहे डॉक्टर नितिन बांदा जनपद के बाशिंदे हैं। बताया कि अपने गृह जनपद के मरीजों से रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लेंगे।