फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: On getting symptoms of diphtheria, a child of Poon village admitted

बांदा : डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर पून गांव का बालक भर्ती

Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Banda: On getting symptoms of diphtheria, a child of Poon village admitted
बांदा। बबेरू सीएचसी क्षेत्र के पून गांव में एक और बालक में डिप्थीरिया (गला घोंटू) के लक्षण मिले हैं। उसे जिला अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। अब पून गांव के चार बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं, पिछले 24 घंटे में बुखार से ग्रसित पिता-पुत्र सहित करीब 30 मरीज भर्ती हुए। इनमें 13 बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को लगभग 800 मरीज आए। इनमें बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। पून गांव निवासी राम प्रसाद के 5 वर्षीय पुत्र राजकुमार में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर उसे जिला अस्पताल में बने डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती किया गया है। इसका स्वॉब नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रामा सेंटर में बुखार के मरीजों की भीड़ रही। गंभीर बुखार के रोगियों को भर्ती किया गया है। शुभांशू सोनी (11) क्योटरा, प्रांशू (16) लौमर, संपूर्णा (11) कमासिन, प्रीति (2) अतर्रा, अनीता (14) बिसंडा, खुशबू (15) क्योटरा, मंजू देवी (17) बदौसा, कार्तिक (6) लसड़ा, सुनालिका (6) बदौसा, आर्युष (1) बबेरू, वेद (10) पैलानी, लक्ष्मी देवी (14) अतरहट, मानसी (11) खप्टिहा कलां आदि बुखार से ग्रसित बच्चों को चिल्ड्रेन व अन्य वार्डों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनके अलावा सांड़ासानी गांव निवासी अजय पाल (58) और उसके पुत्र संतोष (36) की बुखार से हालत गंभीर होने पर शनिवार को सुबह भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed