{"_id":"62d1b192536475716c25658d","slug":"banda-notice-will-be-sent-to-500-account-holders-case-of-misappropriation-of-five-and-a-half-crores-game-played-in-district-cooperative-bank-oran-branch-banda-news-knp7077464156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : 500 खाताधारकों को भेजा जाएगा नोटिस, सवा पांच करोड़ की हेराफेरी का मामला, जिला सहकारी बैंक ओरन शाखा में हुआ खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : 500 खाताधारकों को भेजा जाएगा नोटिस, सवा पांच करोड़ की हेराफेरी का मामला, जिला सहकारी बैंक ओरन शाखा में हुआ खेल
विज्ञापन
बांदा। ओरन की जिला सहकारी बैंक शाखा में करोड़ों की हेराफेरी के मामले में 500 खाता धारकों से पूछतांछ की तैयारी है। इन खाता धारकों के खाते से करीब सवा पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा पाया गया है। खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले पांच आरोपियों को चित्रकूट धाम मंडल के उपायुक्त व उप निबंधक ने नोटिस जारी कर अगस्त के प्रथम सप्ताह में सुनवाई के लिए तलब किया है।
डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की ओरन शाखा में वर्ष 2012 से 2018 के मध्य कैशियर और शाखा प्रबंधकों ने अलग-अलग तिथियों में खाता धारकों के फर्जी विड्राल भर और चेक के जरिए तीन करोड़ 17 लाख रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही दो करोड़ 37 लाख 56 हजार 505 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई। इस तरह से कुल पांच करोड़ 54 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा किया गया है।
इन्हें पाया गया था दोषी
इस मामले की उप महाप्रबंधक उदरेज कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने जांच की तो बैंक कैशियर से प्रबंधक तक दोषी पाए गए। इनके खिलाफ थाना बिसंडा में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रबंधक विजय शुक्ला व कैशियर नीरज त्रिपाठी को बर्खास्त करने के साथ ही शाखा प्रबंधक प्रशांत पांडेय, हरिहर प्रसाद कुशवाहा व सर्वेश शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अगस्त में होगी सुनवाई
चित्रकूट धाम मंडल के उपायुक्त व उपनिबंधक वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वालों को धारा 68 के तहत को नोटिस भेजकर अगस्त के पहले सप्ताह में सुनवाई के लिए तलब किया गया है। इसके बाद खाता धारकों से उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें बुलाया जाएगा।