फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news,two crore,saplings,planted,in mandal

26 बांदा-2

Fri, 26 Mar 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
banda news,two crore,saplings,planted,in mandal
banda news,two crore,saplings,planted,in mandal - फोटो : BANDA
बांदा। हर साल की तरह इस वर्ष भी चित्रकूटधाम मंडल समेत पूरे बुंदेलखंड की धरती को हरा-भरा करने की कवायद में शासन-प्रशासन जोरशोर से जुट गया है। शासन ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट के लिए दो माह पहले से ही लक्ष्य का निर्धारण करते हुए दो करोड़ 9 लाख 32 हजार 657 पौधे रोपने के निर्देश दिए हैं। उधर, अरबों रुपये खर्च कर हर साल करोड़ों की तादाद में पौधे रोपे गए, लेकिन बुंदेलखंड में न हरियाली बढ़ी और न ही आबोहवा ही शुद्ध हो सकी।
विज्ञापन

अबकी शासन ने पिछले वर्ष से करीब 16 फीसदी यानी 28.49 लाख पौधरोपण लक्ष्य में बढ़ोतरी की है। पिछले कई सालों से पौधरोपण अभियान की तैयारी शासन-प्रशासन स्तर से मई माह में शुरू होती रही है।
विज्ञापन

तभी जिलेवार लक्ष्य भी तय होता रहा है, लेकिन अबकी दो माह पहले ही शासन ने पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी। जनपदों को लक्ष्य भी आवंटित कर दिए गए हैं। वन विभाग समेत करीब 27 अन्य सरकारी विभागों पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन ने लक्ष्य की पूर्ति के लिए विभागों को माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में वन विभाग द्वारा बांदा में 10.68 लाख, चित्रकूट में 27.72 लाख, हमीरपुर में 24 लाख और महोबा जनपद में 27.19 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पिछले वर्ष एक करोड़ 80 लाख 83 हजार पौधे रोपे गए थे।
विभाग ने शासन द्वारा लक्ष्य का निर्धारण करने के बाद डेढ़ दर्जन से ज्यादा नर्सरियों में पौधे तैयार करना शुरू कर दिया है। पूर्व के वर्षों में भी धूमधाम से पौधे रोपे गए, लेकिन सुरक्षात्मक उपाय न करने से बमुश्किल 15 से 20 फीसदी ही पौधे पनप पाए।
मंडल में पौधरोपण लक्ष्य---
जनपद इस वर्ष पिछले वर्ष वृद्धि प्रतिशत
बांदा 44,53,250 36,71,000 7,82,250 21
चित्रकूट 55,18,515 51,24,000 3,94,515 07
हमीरपुर 55,30,987 52,10,000 3,20,987 06
महोबा 54,29,905 40,78,000 13,51,905 33
योग- 2,09,32,657 1,80,83,000 28,49,657 16
अन्य विभाग रोपेंगे 1.19 करोड़ पौधे
वन विभाग के अलावा 27 अन्य विभागों को भी पौधरोपण लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। मंडल में कुल एक करोड़ 19 लाख 81 हजार 957 पौधे दूसरे विभाग रोपेंगे। इनमें बांदा में 33 लाख 85 हजार 250, चित्रकूट में 27 लाख 45 हजार 815, हमीरपुर में 31 लाख 30 हजार 987 और महोबा में 27 लाख 19 हजार 905 पौधे रोपने का लक्ष्य शामिल है।
33 फीसदी मानक से कोसों दूर बुंदेलखंड
राष्ट्रीय वन नीति के मुताबिक, सभी जिलों में कुल भूभाग के 33 प्रतिशत हिस्से में वन क्षेत्र होना चाहिए, लेकिन बुंदेलखंड के सातों जनपदों में यह मानक कोसों दूर है। कुछ जनपदों में वन क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई।
हर साल लाखों पौधे रोपे गए, लेकिन हरियाली नहीं बढ़ी। आंकड़ों के मुताबिक, 11 साल बाद भी वन क्षेत्र के प्रतिशत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। बांदा में वर्ष 2010 में 1.21 प्रतिशत वन क्षेत्र था। अब यह बढ़कर लगभग 1.80 फीसदी हो गया।
महोबा में 2010 में 5.45 प्रतिशत वन क्षेत्र था। 2020 में घटकर 4.50 प्रतिशत रह गया। चित्रकूट में तीन प्रतिशत की कमी आई है। यहां 21.66 प्रतिशत से 18.5 फीसदी वन क्षेत्र रह गया। इसी तरह हमीरपुर में 3.6, जालौन में 5.6, ललितपुर में 7.8 और झांसी में 6.66 फीसदी वन क्षेत्र बताया गया है।
बुंदेलखंड का पौधरोपण हाईकोर्ट पहुंचा
बुंदेलखंड में पौधरोपण पर खर्च किए गए लगभग 300 करोड़ रुपये का प्रकरण हाईकोर्ट पहुंच गया। आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष सागर दीक्षित ने अधिवक्ता धर्मपाल सिंह, सत्यव्रत त्रिपाठी और सिद्धार्थ निरंजन के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।
इसमें सरकार के मुख्य सचिव सहित पर्यावरण और वन विभागाध्यक्ष लखनऊ, झांसी, बांदा, चित्रकूट व महोबा के डीएफओ और वन संरक्षक को पार्टी बनाया था। याचिका में कहा गया कि वर्ष 2011-12 में सीएजी की आडिट रिपोर्ट में बुंदेलखंड में पौधरोपण अभियान में 40 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई। आशीष के मुताबिक, जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच अप्रैल को सुनवाई होगी।
कैमूर वन्यजीव प्रभाग को भी मिली जिम्मेदारी
मिर्जापुर जनपद में स्थित कैमूर वन्यजीव प्रभाग में पौधरोपण की जिम्मेदारी यहां चित्रकूटधाम मंडल वन विभाग को सौंपी गई है। शासन द्वारा तय लक्ष्य के मुताबिक कैमूर प्रभाग में वन विभाग दो लाख 25 हजार पौधे रोपेगा। यह जानकारी मंडल के वन संरक्षक एनके सिंह ने दी है।

इस बार मिर्जापुर कैमूर वन्यजीव प्रभाग सहित मंडल के चारों जिलों में 2,11,57,657 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। शासन ने वन विभाग सहित अन्य विभागों के लिए पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गड्ढे खोदने के निर्देश दिए गए हैं।
-एनके सिंह, वन संरक्षक, चित्रकूटधाम वृत्त, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed