{"_id":"66f0abd2a6caf5fb7e0f06e4","slug":"banda-news-banda-news-c-212-1-sknp1006-115944-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कुएं में गिरी चप्पल निकालने उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कुएं में गिरी चप्पल निकालने उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस से मौत
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। खेत में स्थित सूखे कुएं में लगा गर्डर काटते समय युवक की चप्पल गिर गई। चप्पल निकालने उतरा युवक जहरीली गैस से बेहोश हो गया। उसे निकालने गए दो और युवक बेहोश हो गए। तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित शंकर पुरवा में रिटायर्ड शिक्षक मोहनलाल पटेल के खेत में कुआं और मकान बना है। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेटा अनिल पटेल (40) सूखे कुएं की जगत पर चढ़कर मशीन से गर्डर काट रहा था। जगत पर काई से पैर फिसल गया और चप्पल कुएं में गिर गई। आसपास काम कर रहे मजदूरों को बुलाकर वह रस्सी के सहारे चप्पल निकालने के लिए कुएं में उतर गया। जहरीली गैस होने से वह बेहोश हो गया।
यह देखकर शंकर पुरवा का बउवा (21) रस्सी के सहारे कुएं में उतरा, लेकिन करीब 20 फीट नीचे दम घुटता देख बाहर निकल आया। इस पर गांव का संदीप वर्मा (19) कुएं में रस्सी के सहारे उतर गया। वह भी बेहोश हो गया। दोनों को बचाने के लिए गांव का बाला प्रसाद वर्मा (21) रस्सी के सहारे कुएं में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
तीनों युवकों के कुएं में बेहोश होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। अनिल का चचेरा भाई महेंद्र पटेल (32) कुएं में उतरा लेकिन 20 फीट पर जहरीली गैस का अहसास होने पर निकल आया। गांव वालों ने बिसंडा थाना और यूपी-112 पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे-112 के कर्मियों की बिना संसाधन कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं पड़ी। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी।
इस पर एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम बबेरू नमन मेहता, सीओ बबेरू राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर बबेरू बलराम, इंस्पेक्टर बिसंडा सुरेश सैनी, नायब तहसीलदार बबेरू मनोहर सिंह आदि पहुंचे। अग्निशमन दल को बांदा से बुलाया। तकरीबन 12 बजे पहुंचे अग्निशमन दल के मनोज कुमार आक्सीजन सिलिंडर बांधकर रस्से के सहारे कुएं में उतरे। तीनों को एक-एक कर बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीली गैस से दम घुटने से मौत प्रतीत हो रही है।