फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda new team of advocate union takes oath

अधिवक्ता संघ की नई टीम ने ली शपथ

Wed, 27 Feb 2019 11:17 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Wed, 27 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
banda new team of advocate union takes oath
शपथ दिलाते जिला जज राधेश्याम यादव। - फोटो : अमर उजाला

20 दिन पूर्व निर्वाचित हुई जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने बुधवार को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण की। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने उन्हें शपथ दिलाई और बार व बेंच के हवाले से अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

विज्ञापन


अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण समारोह इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष बाबू मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जनपद न्यायाधीश ने संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। न्याय और गरिमा का महत्व बताया। संघ अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर ने कहा कि निष्ठा और इमानदारी से वकालत करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


कहा कि बांदा बार के अधिवक्ता उच्च न्यायालय के जस्टिस पदों तक पहुंचे हैं। इनमें राजा रमाकांत त्रिवेदी, बाबूलाल यादव इत्यादि शामिल हैं। पूर्व मंत्री और अधिवक्ता होने के नाते बार संघ के सदस्य विवेक कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें बांदा बार की सदस्यता पर गर्व है। पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, मिर्जा यावर हुसैन, रणवीर सिंह चौहान, रामदयाल वर्मा, उमाशंकर पाल, अशोक पाठक, आदित्य कुमार सिंह, परवेज अख्तर, सुनील कुमार गुप्ता आदि ने भी समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने गाउन और बैज पहनाकर सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश निगम, यावर हुसैन, बाबूलाल कुशवाहा, मनमोहन सिंह, सुरेशचंद्र त्रिपाठी और दीपक गुप्ता शामिल रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में न्यायाधीशों आदि ने बार परिसर में स्थित जस्टिस सीपी सिंह और बाबू बलवीर सिंह की प्रतिमा पर माला पहनाई। सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन हुआ। अधिवक्ता रणविजय सिंह ने कविता पेश की। समारोह में लगभग सभी न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में संघ के महासचिव जयकरण वर्मा ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed